
'वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा का समर्थन...', अमेरिकी एक्शन पर आया भारत का रिएक्शन
AajTak
भारत ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से संवाद व कूटनीति का अपनाने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे.
भारत ने रविवार को वेनेजुएला की राजधानी कारकस में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं. हम विकसित हो रही स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन दोहराता है. हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे मुद्दों को शांतिपूर्वक तरीके से संवाद के माध्यम से हल करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो.'
भारत के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की राजधानी कारकस में हमारा दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेगा. इस बीच, विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को दक्षिण अमेरिकी देश में चल रही स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी. साथ ही, वेनेजुएला में मौजूद भारतीयों से अत्यधिक सतर्कता बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने और काराकस में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया.
अमेरिका ने मादुरो को पत्नी समेत बंधक बनाया
एक असाधारण घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया है और मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है. मादुरो पर अमेरिका में नार्को-टेररिज्म फैलाने, कोकीन की तस्करी, मशीनगन और विनाशकारी उपकरणों के जरिए अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में ट्रंप क्या करने वाले हैं... 2 बड़े अमेरिकी अखबारों को पहले से था पता, इस वजह से रहे खामोश
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सत्ता के हस्तानांतरण होने तक वेनेजुएला को चलाने में अमेरिका मदद करेगा. उन्होंने कहा, 'हम देश को तब तक चलाएंगे जब तक हम सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तानांतरण नहीं कर लेते.' ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऑपरेशन को अत्यधिक सफल बताते हुए चेतावनी दी कि यह अमेरिकी संप्रभुता या अमेरिकी जीवन को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए संदेश है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








