
सोशल मीडिया पर मादुरो की हुडी के चर्चे... लोगों ने ढूंढ़ निकाली ड्रेस, जानें भारत में कितना है दाम
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाइकी टेक फ्लीस कपड़ों की चर्चा तेज हो गई. यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर पोस्ट की थी, जिसमें मादुरो आंखों पर पट्टी, हाथों में हथकड़ी और नाइकी टेक फ्लीस ट्रैकसूट पहने नजर आए. इसके बाद गूगल पर नाइकी टेक और मादुरो से जुड़ी सर्च में अचानक उछाल देखा गया.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. इस तस्वीर के बाद नाइकी टेक फ्लीस कपड़ों को लेकर लोगों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई. यह वायरल तस्वीर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ पर पोस्ट की थी. तस्वीर में दावा किया गया कि मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस इवो जीमा से न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है.
तस्वीर में निकोलस मादुरो की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने कानों पर साउंडप्रूफ हेडफोन लगाए थे और उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी. उनके हाथ में पानी की एक प्लास्टिक बोतल भी दिख रही थी. लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा उनके कपड़ों ने खींचा. उन्होंने नाइकी टेक फ्लीस का ट्रैकसूट पहन रखा था.
सोशल मीडिया पर वायरल मादुरो की हुडी
तस्वीर वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर यह खोजने लगे कि मादुरो ने कौन सी ड्रेस पहन रखी है. गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, नाइकी टेक से जुड़ी सर्च में कुछ ही घंटों में तेज उछाल देखा गया. रात करीब 10 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक इस पर सबसे ज्यादा सर्च हुई. इसी के साथ मादुरो का नाम भी गूगल पर टॉप सर्च में बना रहा.
नाइकी टेक फ्लीस की बात करें तो इसे पहली बार साल 2013 में नाइकी ने अपने टेक पैक कलेक्शन के तहत लॉन्च किया था. इसका कपड़ा हल्का, स्टाइलिश और आरामदायक होने के लिए जाना जाता है. हाल के महीनों में यह ट्रेंड में नहीं था, लेकिन अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव और इस वायरल तस्वीर ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया.
मादुरो जैसी नाइकी टेक फ्लीस हुडी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ चुनिंदा स्टोर पर उपलब्ध है. भारत में इसी रंग की नाइकी टेक फुल जिप विंडरनर हुडी की कीमत करीब 6,995 रुपये बताई गई है. कंपनी के अनुसार इसे बनाने में रिसाइकल पॉलिएस्टर और ऑर्गेनिक कॉटन का इस्तेमाल किया गया है. यह अंदर बाहर दोनों तरफ से गर्म और बेहद सॉफ्ट है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








