
US एयरस्ट्राइक में मारी गई मादुरो की सुरक्षा टीम! वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा
AajTak
अमेरिका की एयरस्ट्राइक और मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला इस वक्त अभूतपूर्व राजनीतिक और सैन्य संकट से गुजर रहा है. अब खुद रक्षा मंत्री ने माना है कि इस ऑपरेशन में मादुरो की सुरक्षा में तैनात कई जवान मारे गए हैं.
अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला की राजधानी काराकास में की गई एयरस्ट्राइक को लेकर अब बड़ा दावा सामने आया है. वेनेजुएला के रक्षा मंत्री जनरल व्लादिमीर पाड्रीनो लोपेज ने कहा है कि अमेरिकी ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व’ में अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सुरक्षा टीम का बड़ा हिस्सा मारा गया है. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने काराकास पर हमले कर मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था. दोनों को अमेरिका ले जाया गया है.
अब वेनेजुएला के रक्षा मंत्री जनरल व्लादिमीर पाड्रीनो लोपेज ने रविवार को टेलीविजन इंटरव्यू में दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सुरक्षा टीम का बड़ा हिस्सा मारा गया है. समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, यह बयान अमेरिकी ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व’ को लेकर दिया गया.
हमले में मारे गए 40 लोग
यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर एयरस्ट्राइक की थी. इन हमलों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई, जिनमें आम नागरिक, सैन्य कर्मी और अन्य लोग शामिल थे. इसी ऑपरेशन के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया.
आज मादुरो की कोर्ट में पेशी
रिपोर्ट के मुताबिक मादुरो को अब सोमवार को मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में पेश किया जाना है. हालांकि रक्षा मंत्री पाड्रीनो ने यह स्वीकार किया कि कई सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं, लेकिन उन्होंने मरने वालों की सटीक संख्या नहीं बताई.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








