
चोटिल बांह, सीने पर हाथ... सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कुछ यूं हुआ बॉन्डी बीच हमले के हीरो अहमद का स्वागत
AajTak
एशेज टेस्ट के पहले दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बॉन्डी बीच हमले के हीरो अहमद अल अहमद को खड़े होकर सम्मान दिया गया, जिन्होंने 14 दिसंबर 2025 को अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी. चोटिल हाथ के साथ मैदान पर उतरे अहमद अल अहमद के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमों ने गार्ड ऑफ ऑनर बनाया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज टेस्ट मैच के पहले दिन भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. बॉन्डी बीच हमले के हीरो अहमद अल अहमद को पूरा स्टेडियम खड़े होकर सम्मान देता नजर आया. 14 दिसंबर 2025 को हुए इस हमले में अहमद अल अहमद ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी.
चोटिल हाथ लेकर मैदान पर पहुंचे अहमद अल अहमद
उस दिन जब दो आतंकवादी आम लोगों पर गोलियां चला रहे थे, तब अहमद अल अहमद बिना डरे आगे बढ़े. उन्होंने एक हमलावर को पकड़कर जमीन पर गिराया, उसका हथियार छीन लिया और पुलिस के हालात संभालने तक उसे काबू में रखा. उनके साहस के कारण कई लोगों की जान बच सकी.
सीरिया में जन्मे और दो बच्चों के पिता अहमद अल अहमद जब मैदान पर उतरे, तो उनका हाथ अब भी चोटिल था. उनकी चोटें उस दिन की याद दिला रही थीं. जैसे ही वह मैदान में आए, पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया सम्मान
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनके लिए गार्ड ऑफ ऑनर बनाया. अहमद अल अहमद ने बीच में रुककर अपने दिल पर हाथ रखा और तालियों के बीच भावुक नजर आए. यह सम्मान बॉन्डी बीच हमले में मारे गए लोगों और उन बहादुर लोगों के लिए था, जिन्होंने कई लोगों की जान बचाई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








