
'BNP को फायदा पहुंचाने के लिए...', बांग्लादेश में जमात ने चुनाव आयोग को घेरा
AajTak
बांग्लादेश में तेरहवें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव से पहले चुनाव आयोग विवादों में घिरता नजर आ रहा है. जमात-ए-इस्लामी ने रिटर्निंग अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं. नामांकन रद्द किए जाने को लेकर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई है.
बांग्लादेश में आगामी तेरहवें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है और अब चुनाव आयोग गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. जमात-ए-इस्लामी और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चुनाव आयोग और रिटर्निंग अधिकारी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं और एक विशेष दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है.
जमात-ए-इस्लामी ने रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी का आरोप है कि तुच्छ और मामूली कारणों का हवाला देकर योग्य उम्मीदवारों की उम्मीदवारी जानबूझकर रद्द की जा रही है. जमात का कहना है कि नियमों में विवेकाधिकार और रियायत की गुंजाइश होने के बावजूद अधिकारियों ने अत्यंत कठोर नीति अपनाई है.
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में जिहाद के दो चेहरे, दोनों का मकसद भारत विरोध...', तसलीमा नसरीन की खरी-खरी
जमात-ए-इस्लामी के महासचिव मिया गोलाम परवर ने रिटर्निंग अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि नामांकन रद्द करने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पार्टी को आशंका है कि किसी विशेष पक्ष के उकसावे पर यह कार्रवाई की जा रही है.
जमात-ए-इस्लामी चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की
जमात-ए-इस्लामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं, उन्हें बहाल करने की अपील की है. पार्टी ने चुनाव में सभी दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर देने और लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित करने की भी मांग की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








