
ईरान में प्रोटेस्ट और ट्रंप की धमकी... ब्रिटिश मीडिया का दावा रूस भागने की तैयारी में हैं खामेनेई
AajTak
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश छोड़कर भागने की योजना बनाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच खामेनेई ने एक एस्केप प्लान तैयार किया है. दावा है कि वो रूस भाग सकते हैं.
ईरान के इस्लामिक गणराज्य के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भाग सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद खबर आ रही है कि उन्होंने अपना एक 'एस्केप प्लान' बनाया है. इस प्लान के तहत देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन अगर और तेज होते हैं तो वे रूस भाग सकते हैं. ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने रविवार को यह दावा किया है.
ब्रिटिश रिपोर्ट में खामेनेई के इस प्लान को 'प्लान बी' बताया गया है. इसके तहत 86 साल के खामेनेई के साथ उनके परिवार और सहयोगियों सहित करीब 20 करीबी लोगों को सुरक्षित बाहर ले जाने की व्यवस्था की गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में खामेनेई की विशाल संपत्ति नेटवर्क को भी बाहर ले जाने का रास्ता शामिल है.
द टाइम्स ने 2013 की समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक जांच का हवाला देते हुए बताया कि इस संपत्ति की कुल कीमत करीब 95 अरब डॉलर आंकी गई थी. इसमें ‘सेताद’ संगठन भी शामिल है, जिसे ईरान के सबसे शक्तिशाली संगठनों में गिना जाता है, साथ ही अयातुल्ला से जुड़ी अर्ध-राज्य संचालित चैरिटेबल फाउंडेशनों का एक सिस्टम भी है, जिन पर वित्तीय पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं.
ब्रिटिश अखबार ने खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा कि 'प्लान बी' अयातुल्ला खामेनेई और उनके बेहद करीबी सहयोगियों व परिवार के लिए तैयार किया गया है. इसमें उनके बेटे और नॉमिनेटेड उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई भी शामिल हैं.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी बेनी साबती के अनुसार, खामेनेई रूस के लिए रवाना होंगे, क्योंकि 'उनके पास भागने के लिए और कोई जगह नहीं है.'

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








