
पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन... US में किन देशों के प्रवासियों को मिल रही कितनी मदद, ट्रंप की लिस्ट में भारत नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उन देशों की सूची साझा की, जिनके प्रवासी अमेरिका में वेलफेयर और सरकारी सहायता लेते हैं. इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल और यूक्रेन जैसे देश शामिल हैं, जबकि भारत का नाम इसमें नहीं है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उन देशों की एक लिस्ट शेयर की, जिनके नागरिकों को अमेरिका में वेलफेयर और सरकारी सहायता मिलती है. इस सूची में पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन और नेपाल जैसे देशों के नाम शामिल हैं, लेकिन भारत का नाम इसमें नहीं है.
ट्रंप ने यह लिस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की. इसका नाम था, ‘देश के आधार पर प्रवासी वेलफेयर पाने वालों की दर’ (Immigrant Welfare Recipient Rates by Country of Origin). इसमें करीब 120 देश और क्षेत्र शामिल हैं. इस सूची में यह दिखाया गया है कि अमेरिका में किस देश के कितने प्रतिशत प्रवासी परिवार सरकारी सहायता लेते हैं.
किन देशों को मिल रही कितनी मदद?
सूची के मुताबिक बांग्लादेश के 54.8 प्रतिशत प्रवासी परिवारों को सहायता मिलती है. पाकिस्तान के 40.2 प्रतिशत, यूक्रेन के 42.7 प्रतिशत, नेपाल के 34.8 प्रतिशत, चीन के 32.9 प्रतिशत और इजराइल या फिलिस्तीन के 25.9 प्रतिशत प्रवासी परिवार वेलफेयर लेते हैं. एशिया की एक अन्य श्रेणी में यह आंकड़ा 38.8 प्रतिशत बताया गया है.
हालांकि इस सूची में भारत का नाम नहीं है. आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की आय वहां के बड़े जातीय समूहों में सबसे ज्यादा मानी जाती है. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक भारतीय अमेरिकी, अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के लोगों में दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं और कुल एशियाई आबादी का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा हैं.
भारतीय मूल के परिवारों की औसत सालाना आय

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








