
सतीश शाह की मौत से सदमे में थी पत्नी, पार्थिव शरीर देखकर भी नहीं हुआ यकीन, रत्ना पाठक शाह ने बताया
AajTak
एक्टर सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे. कुछ दिनों पहले उनका निधन हुआ. उनके अंतिम संस्कार में रत्ना पाठक शाह भी आई थीं. एक्ट्रेस बताती हैं कि सतीश शाह की पत्नी ने उनसे अंतिम संस्कार के दौरान कुछ कहा जिससे उनका दिल टूट गया.
बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री ने शोक मनाया. एक्टर के पॉपुलर सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की पूरी कास्ट उन्हें आखिरी बार अलविदा कहने भी पहुंची. कुछ दिनों पहले सतीश शाह की याद में एक प्रार्थना सभा भी रखी गई, जहां उनके करीबी पहुंचे. रत्ना पाठक भी अपने पति नसीरुद्दीन शाह के साथ वहां थीं.
सतीश शाह की याद में क्या बोलीं रत्ना पाठक?
रत्ना पाठक और सतीश शाह काफी करीबी दोस्त थे. दोनों 'साराभाई वर्सेज साराभाई' सीरियल में पति-पत्नी का रोल निभा चुके थे. सतीश शाह की मौत से रत्ना पाठक काफी दुखी नजर आई थीं. अंतिम संस्कार के दौरान भी उनके चेहरे पर उदासी दिखी. अब एक्ट्रेस ने इंडियन एक्प्रेस को लिखे एक शोक संदेश में अपने दिवंगत को-स्टार के बारे में कुछ बातें लिखीं.
रत्ना पाठक ने सतीश शाह की मौत के बाद अपने मैसेज में लिखा कि वो उनके परिवार की तरह थे. जब वो एक्टर के अंतिम संस्कार में पहुंची, तब वहां सतीश शाह का पूरा परिवार और उनके दोस्त मौजूद थे. एक्टर का स्थिर चेहरा देखकर उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वो सचमुच शांत हैं या नहीं. रत्ना पाठक ने लिखा, 'हम सभी मधु की ओर मुड़े, जो सतीश की पत्नी और पिछले 45 सालों से उनके हर सुख-दुख में उनकी साथी रही हैं, जो मुश्किल से समझ पा रही हैं कि क्या हुआ है.'
रत्ना पाठक से क्या बोलीं सतीश शाह की पत्नी?
रत्ना पाठक शाह ने आगे लिखा, 'मधु ने मुझसे उस वक्त पूछा कि क्या ये सचमुच हो रहा है? उनकी आंखें स्तब्ध थीं, उनके हाथ जड़ थे. जैसे ही सतीश को ले जाया गया, हम मधु के चारों ओर इकट्ठा हो गए और पूरे वाकये को समझने की कोशिश की. सतीश अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे, ताकि मुश्किल वक्त में उनका साथ दे सकें. सतीश कहते थे कि मेरी पत्नी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है, अब मेरी बारी है.'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











