
'सड़कों पर खून नहीं सूखेगा, जंग के नियम बदल चुके...', गैंगस्टर गोगी शूटआउट के बाद चला धमकियों का दौर, मारा गया टिल्लू ताजपुरिया
AajTak
रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी के शूटआउट के बाद कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से एक मैसेज वायरल किया गया था. इसमें लिखा था, "नई जंग कि शुरुआत है. जो हमारे साथ नहीं है, अब से अपना सभी ध्यान रखना. अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं...
''हम चुप बैठे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम मर गए जल्दी धमाका होगा. सड़कों पर खून नहीं सूखेगा. जंग के नियम बदल चुके हैं...", 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट रूम में हुए दिल दहलाने वाले शूटआउट में दिल्ली के नामी गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद कुछ इस तरह का बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल थे. जिसमें बदमाशों की गैंग एक-दूसरे पर हमला करने और खून की नदियां बहाने का दावा कर रही थी.
जितेंद्र उर्फ गोगी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे थे, जिससे दिल्ली पुलिस के माथे पर शिकन पैदा कर दी थी. कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से जितेंद्र गोगी की लाश की फोटो के साथ एक मैसेज वायरल किया गया था. इसमें लिखा था, "नई जंग कि शुरुआत है. जो हमारे साथ नहीं है, अब से अपना सभी ध्यान रखना. अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं. कोई जायज़ हो या नहीं, आज से सड़कों पर ख़ून नहीं सूखेगा. जंग के नियम बदल चुके हैं. नये नियम की पालना करते हुए जो भी मिला जहां भी.....Sopu 100"
दरअसल, गोगी की हत्या दिल्ली में गैंगस्टरों के बीच में होने वाली गैंगवार का नतीजा थी और गोगी की हत्या का आरोप उसके सबसे बड़े दुश्मन सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया पर लगा था. पुलिस की शुरुआती जांच में ये निकलकर सामने आया है कि मंडोली जेल में बंद टिल्लू ने ही गोगी की हत्या की साजिश रची थी और इसी खतरनाक साजिश के तहत उसने अपने गुर्गे उमंग और विनय यादव के पास राहुल और जग्गा नाम के ये शूटर भेजे थे. पुलिस ने इस शूटआउट के बाद उमंग और विनय को भी गिरफ्तार कर लिया था.
इसके अलावा और भी कई संदेश साफ़ थे जो इशारा कर रहे थे कि गोगी की मौत के बाद दिल्ली-एनसीआर में खून खराबा रुकने वाला नहीं है. पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गोगी की मौत के बाद रातो-रात दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर-1 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और मंडोली 15 नंबर जेल से गैंगस्टर संपत नेहरा को राजस्थान की जेल में शिफ्ट किया था. संपत नेहरा मंडोली में उसी जेल में बंद था, जहां गोगी की मौत का आरोपी टिल्लू ताजपुरिया बंद था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










