
'सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के CM, सभी विधायकों का है सपोर्ट,' गहलोत के मंत्री का दावा
AajTak
मंत्री राजेंद्र ने कहा कि जो विधायक बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं, वे भी सचिन पायलट के समर्थन में हैं और सचिन पायलट राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल करेंगे.
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आज तक के साथ बातचीत में बड़ा दावा किया है. राजेंद्र ने कहा है कि प्रदेश के अगले सीएम सचिन पायलट बनेंगे. सभी विधायक सचिन पायलट के साथ हैं. उन्होंने कहा कि गहलोत का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक भी पायलट का समर्थन करेंगे.
राजेंद्र ने ये भी कहा कि जो विधायक बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं, वे भी सचिन पायलट के समर्थन में हैं. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल करेंगे. ऐसे में चर्चा है कि एक पद एक व्यक्ति के तहत गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है.
दो दशक बाद गांधी परिवार से अध्यक्ष नहीं होगा
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर से जारी हो गई है. 24 सितंबर से नामांकन भरे जाने हैं. दो दशक में पहली बार गांधी परिवार से कोई कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में नहीं उतर रहा है. शशि थरूर के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. ऐसे में राजस्थान में नेतृत्व बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज है, लेकिन सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की राह में कई सियासी चुनौतियां हैं.
गहलोत खेमे को पायलट स्वीकार नहीं!
दरअसल, कहा जा रहा है कि सचिन पायलट को लेकर स्वीकार्यता नहीं बन पा रही है. कुछ का तर्क है कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना है, जिसने कथित तौर पर पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया था. राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चंदना द्वारा सचिन पायलट पर हालिया हमला भी दिखाता है कि उन्हें अभी और समर्थन जुटाने की जरूरत है. इसके अलावा राजस्थान में कांग्रेस के कई विधायक वरिष्ठ हैं, जो सचिन पायलट के अंडर में काम करने के लिए राजी नहीं हैं. ऐसे में पायलट को सीएम बनाकर कांग्रेस किसी तरह के जोखिम से बचना चाहती है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








