
संसद में गरजे पीएम मोदी,कहा- आज बुलंदी पर सरकारी कंपनियां, जानिए HAL-LIC की हकीकत?
AajTak
बीते एक साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने अपने निवेशकों की रकम को दोगुना करने का काम किया है, तो वहीं HAL में पैसा लगाने वाले निवेशकों को सालभर में 142 फीसदी का रिटर्न मिला है.
संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर तीखा वार किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा पीएसयू (PSU) को लेकर लगाए जाने वाले आरोपों को लेकर उसे घेरा. उन्होंने कहा कि एलआईसी (LIC), एचएएल (HAL) की हालत और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) को बेचने के बारे में बात की जाती है, लेकिन ये कंपनियां आज जबर्दस्त ग्रोथ कर रही हैं. पीएम मोदी के मुताबिक, सरकारी कंपनियों की परफॉर्मेंस बेहतर हुई है और ये बुलंदियों पर पहुंची हैं. आइए जानते हैं बीते एक साल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एलआईसी की स्थिति में कितना सुधार हुआ है.
PSU का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ के पार संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आंकड़ों के साथ निशाना साधा. उन्होंने सरकारी कंपनियों (PSU) में आई तेजी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम किया है. आंकड़े पेश करते हुए PM Modi ने बताया कि बाजार में कारोबार कर रही सभी पीएसयू कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 17 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 10 साल पहले की तुलना में दोगुना है. उन्होंने कहा कि साल 2014 में यही वैल्यू करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये थी.
उन्होंने कहा कि पीएसयू कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटल ही नहीं बल्कि इनके प्रॉफिट में भी जोरदार इजाफा हुआ है. इनका शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 2014 में 1.25 लाख करोड़ रुपये था. इसके अलावा साल 2014 में कुल 234 पीएसयू थे, आज जो बढ़कर 254 हो गए हैं.
LIC ने सालभर में पैसा किया दोगुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने LIC-HAL को लेकर तमाम तरह की निराधार बातें की हैं, लेकिन हकीकत आज सामने है. आज के समय में LIC शानदार स्थित में है. पीएम मोदी की इस बात को समझने के लिए हम एलआई की परफॉर्मेंस पर नजर डाल सकते हैं. बीते एक साल के दौरान LIC Share का भाव 439.65 रुपये से बढ़कर 1049.90 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है.
इसके अलावा एलआईसी फिर से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो चुकी है. इसका मार्केट कैपिटल भी 6.60 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. बीते दिनों ही एलआईसी का शेयर जबर्दस्त तेजी पकड़ते हुए अपने इश्यू प्राइस के भी पार निकला था और इसमें लगातार तेजी का सिलसिला जारी है.यही नहीं मार्केट कैपिटल के हिसाब से आज LIC, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) से भी आगे निकल गया है. बता दें कि SBI की मार्केट वैल्यू 6.30 लाख करोड़ रुपये है.
HAL ने एक साल में दिया 142% का रिटर्न अब बात करें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बारे में, तो HAL की मार्केट वैल्यू में भी बीते एक साल में इजाफा दर्ज किया गया है. इसका मार्केट कैपिटल 1.97 लाख करोड़ रुपये है. जबकि शेयर ने 12 महीने के अवधि में अपने निवेशकों को 142 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










