
संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान, सोनिया गांधी करेंगी बड़ी बैठक
AajTak
कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में खास उन मुद्दों पर चर्चा की जाएगा जो संसद की विंटर सेशन में उठाए जाने हैं. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस यहां केंद्र को लखीमपुर और कृषि कानून पर घेरने की तैयारी में है.
संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नई रणनीति पर काम कर ही है. गुरुवार शाम कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक होनी है. पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने जा रही इस बैठक में दल के लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे. सूत्रों के अनुसार इसमें संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर बातचीत के अलावा अन्य विपक्षी नेताओं तक पहुंच पर चर्चा की जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









