
संसद में आखिर सीट अरेंजमेंट का सिस्टम क्या है? क्यों सरकार की बजाय कांग्रेस पर भड़के अखिलेश? आठवें और छठे ब्लॉक का क्या पेच?
AajTak
18वीं लोकसभा के लिए बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली पंक्ति की प्रमुख सीट पर ही बैठेंगे. उनके सामने आठवें ब्लॉक में नेता विपक्ष राहुल गांधी सीट नंबर 498 पर बैठे दिखेंगे. कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और राहुल के बगल में सीट नंबर 497 पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को दी गई है. जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सीट नंबर 355 आवंटित की गई है.
लोकसभा में सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर इंडिया ब्लॉक में दरार देखने को मिल रही है. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तेवरों ने भी यह जाहिर कर दिया है कि वो कांग्रेस से खफा हैं. गुरुवार को नाराजगी की खबरों पर अखिलेश ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी से नाराज नहीं हूं, लेकिन जो लोग पार्लियामेंट में सीटिंग अरेंजमेंट करते हैं उनको यह ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी हम गठबंधन के लोगों को लड़ाने का काम करेगी. बीजेपी नहीं चाहती है कि इंडिया गठबंधन के लोग एकजुट हों. सीटिंग अरेंजमेंट कोई बहुत बड़ा इशू नहीं है. हम जब चाहें, तब सॉल्व कर लेंगे.
इससे पहले मैनपुरी की सपा सांसद और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव का बयान आया. उन्होंने कहा, यह मामला (सीटिंग अरेंजमेंट) स्पीकर के समक्ष उठाया है. हमने स्पीकर से इस पर विचार करने और आगे की पंक्ति में एक और सीट देने के लिए कहा है. हमें पूरा भरोसा है कि वो हमारी बात सुनेंगे. अखिलेश की नाराजगी की चर्चाओं पर डिंपल ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है. स्पीकर ही सीटों को लेकर निर्णय लेते हैं. उनसे बात हो चुकी है.
जब सपा सांसदों ने बना ली दूरी...
इससे पहले दिन में जब सदन की शुरुआत हुई तो सपा को अलग देखा गया. नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन में कोई भी सपा सांसद शामिल नहीं हुआ.
लोकसभा में कैसा है सीटिंग अरेंजमेंट?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










