
संसद भवन के पास महिला सांसद की सोने की चेन खींचकर भागे बाइक सवार
AajTak
दिल्ली के चाणक्यपुरी में संसद भवन से कुछ ही दूरी पर महिला सांसद एम. सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई. सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.
सोमवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई. हैरानी की बात है कि चेन स्नैचिंग की ये वारदात संसद भवन से कुछ ही दूरी पर एक महिला सांसद आर सुधा के साथ हुई. दरअसल, तमिलनाडु के मयीलाडूतुरै की कांग्रेस सांसद एम सुधा एक साल से तमिलनाडु भवन में रहती हैं. आज सुबह 6 बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थी. इसी दौरान सड़क पर बाइक सवार बदमाश ने उनकी सोने का चेन गले से खींची और फरार हो गए.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाईं हैं. छानबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा डंप डेटा खंगाला जा रहा है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की जा रही है और घटना के समय इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
घटना के बाद कांग्रेस की लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी, सुधा को लोकसभा स्पीकर के पास लेकर गईं और मामले की शिकायत की. साथ ही आर. सुधा ने खुद चेन स्नैचिंग और चोट के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा, 'इस हमले से मेरी गर्दन पर चोट लगी है, मेरी सोने की चेन छिन गई है और मैं इस समय सदमें में हूं.' साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि 'अगर राष्ट्रीय राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एक महिला नहीं चल सकती, तो हम और कहां सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?'
गौरतलब है कि अभी पार्लियामेंट सेशन चल रहा है और ऐसे समय में इस इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी होती है. इसके बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










