
संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास इंडियन आर्मी की एक्सरसाइज, एडवांस टेक्निक का किया यूज
AajTak
भारतीय सेना ने 24 और 25 मार्च को सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास पैराट्रूपर्स के साथ एयरबोर्न रैपिड रिस्पांस अभ्यास किया. इस दौरान इंडियन आर्मी के पैराट्रूपर्स ने एडवांस टेक्निक का यूज किया.
भारतीय सेना ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास हवाई अभ्यास किया. बता दें कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास भारत-तिब्बत-भूटान ट्राई-जंक्शन है जहां चीन ने 2016 में डोकलाम गतिरोध के बाद से सैन्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाया है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर काफी संवेदनशील माना जाता है. ये कॉरिडोर भारत के पूर्वोत्तर सीमावर्ती तिब्बत तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण है.
सेना ने कहा कि भारतीय सेना की एयरबोर्न रैपिड रिस्पांस टीमों के लगभग 600 पैराट्रूपर्स ने विभिन्न एयरबेस से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद 24 और 25 मार्च को एक एयरबोर्न एक्सरसाइज में सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बड़े पैमाने पर लैंडिंग की.
एक्सरसाइज में फ्री फॉल टेक्निक थी शामिल
इंडियन आर्मी ने कहा कि एक्सरसाइज में एडवांस फ्री फॉल टेक्निक शामिल थी. सेना ने कहा कि अभ्यास में सैनिकों को एयरलिफ्ट करना, बड़े पैमाने पर एयरड्रॉप्स, रैपिड रीग्रुपिंग, महत्वपूर्ण लक्ष्यों की निगरानी और उद्देश्यों को हासिल करना शामिल था.
बता दें कि इस महीने इंडियन आर्मी का ये दूसरा हवाई अभ्यास है. इससे पहले इंडियन आर्मी ने नवंबर 2021 में 14 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर लद्दाख में अपने सबसे बड़े एयर एक्सरसाइज को अंजाम दिया था.
चीन के साथ सैन्य खींचतान के बीच मई 2020 से भारतीय सेना ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है. 15 दौर की सैन्य वार्ता के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है. फिलहाल, एलएसी पर गतिरोध जारी है, सैनिकों को फिलहाल हटाने के कोई संकेत नहीं हैं. वहीं भारत की ओर से तनाव को कम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








