
संभल हिंसा: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये बड़ा खुलासा
AajTak
पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के दौरान गोलीबारी और पथराव के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद हसन और समद के रूप में हुई है. उनको नखासा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.
पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के दौरान गोलीबारी और पथराव के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद हसन और समद के रूप में हुई है. उनको नखासा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. मुगलकालीन मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण को लेकर यहां भड़की हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी.
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 24 नवंबर, 2024 को मस्जिद के पास एकत्र हुई भीड़ का हिस्सा होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि घटना के बारे में सुनकर वे अंजुमन चौराहा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र थी. उन दोनों ने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था. इसके बाद भीड़ हिंदूपुरा खेड़ा नखासा तिराहा की ओर बढ़ गई, जहां उन्होंने हिंसा की थी.
आरोपियों ने खुलासा किया कि भीड़ के साथ उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की, पथराव किया और जान से मारने की नीयत से पुलिस वाहन में आग लगा दिया. 19 नवंबर, 2024 को स्थानीय अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका पर गौर करने के बाद अधिवक्ता आयुक्त द्वारा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एकपक्षीय आदेश पारित किया था. इसके बाद टीम वहां सर्वे के लिए पहुंची.
हिंदू पक्ष का दावा था कि मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह बाबर ने 1526 में एक मंदिर को ध्वस्त करके कराया था. 24 नवंबर को सर्वेक्षण के दूसरे दौर के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई, जिसके कारण बड़ी हिंसा हुई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. बड़ी संख्या में पुलिस वाहन जला दिए गए.
बताते चलें कि बीते दिनों हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर ही उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं. पुलिस टीम की तरफ से कुल 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं. एसपी केके बिश्नोई, एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ ही भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संभल पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा किए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










