
संभल में आखिर किसकी जमीन पर बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी? ओवैसी के बयान पर DM का पलटवार
AajTak
संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने इस जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए निर्माण पर सवाल उठाए हैं. वहीं प्रशासन ने जमीन को नगर पालिका की संपत्ति करार दिया है. इस मामले में दोनों पक्षों के तर्कों के बाद स्थानीय स्तर पर बहस छिड़ गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे वक्फ की जमीन बताते हुए आपत्ति जताई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह जमीन वक्फ की है, जैसा कि रिकॉर्ड में दर्ज है, साथ ही, उन्होंने प्राचीन स्मारक अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है.
AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान में कहा है कि संभल की जामा मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वह वक्फ की जमीन पर है. इसके अलावा, प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है.
इस मामले में संभल के जिलाधिकारी (DM) राजेंद्र पेंसिया ने ओवैसी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चौकी का निर्माण पूरी तरह से नियमों के अनुसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के संबंध में हमारे पास दो अधिवक्ता आए थे और इससे संबंधित कुछ दस्तावेज हमे सौंपे गए थे. उन दस्तावेजों का परीक्षण किया गया था, इसमें कोई भी दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं है.
यह भी पढ़ें: संभल: जामा मस्जिद के सामने खाली जमीन पर कश्यप समाज का दावा, पुलिस चौकी के पास धार्मिक अनुष्ठान की मांग
जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक जो भी कार्यवाही हमारे द्वारा की जा रही है, वह नियम अनुसार ही की जा रही है. चौकी का निर्माण भी नियम अनुसार किया जा रहा है. स्वतंत्रता के बाद से यह आजाद भूमि के तौर पर दर्ज है और नगर पालिका की संपत्ति के रूप में यह दर्ज है. इसके दस्तावेज भी हमारे पास मौजूद हैं. अगर कोई दूसरा व्यक्ति भी दस्तावेज लेकर आता है तो है, हम उसका भी परीक्षण करेंगे.
जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी का निर्माण जारी है. पुलिस चौकी की दीवारें बनकर तैयार हो चुकी हैं. यहां 14 फीट ऊंची दीवार बनाई गई है. 70 से ज्यादा मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. दरअसल, संभल की जामा मस्जिद से 5 मीटर की दूरी पर खाली पड़े मैदान में 300 वर्ग मीटर जगह में पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है. पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हुए 5 दिन हो चुके हैं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








