
संभल मंदिर-मस्जिद विवाद: इस वजह से कोर्ट में सुनवाई टली, 28 अगस्त को मिली अगली 'तारीख'
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद एक बार फिर चर्चा में है. गुरुवार को चंदौसी की सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन जज ने अगली तारीख 28 अगस्त तय करते हुए सुनवाई टाल दी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद एक बार फिर चर्चा में है. गुरुवार को चंदौसी की सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन जज ने अगली तारीख 28 अगस्त तय करते हुए सुनवाई टाल दी. यह मामला सिविल जज (वरिष्ठ खंड) आदित्य सिंह की अदालत में सूचीबद्ध था.
हिंदू पक्ष के वकील श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने एक आवेदन दायर किया. इसमें कहा गया कि चूंकि यह विवाद पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए लोअर कोर्ट के पास इस पर सुनवाई का अधिकार नहीं है. इस आपत्ति के बाद अदालत ने सुनवाई को 28 अगस्त तक टाल दिया.
मुस्लिम पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन में उपासना अधिनियम से जुड़े फैसले का भी हवाला दिया गया. शाही जामा मस्जिद के अधिवक्ता कासिम जमाल ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही यह स्पष्ट किया है कि जब तक वहां मामले की सुनवाई लंबित है, तब तक किसी अन्य अदालत में धार्मिक विवादों पर सुनवाई नहीं हो सकती.
हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार
अधिवक्ता कासिम जमाल का कहना था कि यदि लोअर कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ती है तो यह सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा. गौर करने वाली बात यह है कि मुस्लिम पक्ष ने इस विवाद की विचारणीयता को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि, 19 मई को हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा था.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








