
संभल की आग में पड़ोसी मुल्क की चिंगारी! घटनास्थल से पाकिस्तान मेड 9 एमएम कारतूस और खोखे बरामद
AajTak
संभल में हुई हिंसा के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ घटनास्थल पर पहुंची. यह मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्बी स्थित टंकी रोड का है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा के स्थल पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 9 एमएम के दो कारतूस बरामद किए गए हैं.
संभल के कोतवाली इलाके के मोहल्ला कोट गर्बी स्थित टंकी रोड पर हुई हिंसा की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच के दौरान फोरेंसिक और एलआईयू की टीमों को घटनास्थल से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेड 9 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए हैं. इनमें एक कारतूस मिसफायर मिला है, जबकि दूसरा खोखा बरामद किया गया है.
घटनास्थल पर एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ फॉरेंसिक और एलआईयू टीमों ने गहन जांच पड़ताल की. अधिकारियों ने मौके से मिले सभी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को फोन पर पूरी जानकारी दी.
बता दें कि, स्थानीय कोर्ट के आदेश पर संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर के नेतृत्व में एक टीम 24 नवंबर को वहां गई थी. स्थानीय लोगों ने सर्वे टीम का विरोध किया. हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में सर्वे टीम मस्जिद के अंदर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया. इस बीच मस्जिद के बाहर अचानक हजारों की भीड़ मजहबी नारे लगाते हुए जुटी और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. नकाबपोश उपद्रवियों ने वहां मौजूद सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी और गोलीबारी भी की. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई.
संभल में हुई हिंसा के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ घटनास्थल पर पहुंची. यह मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्बी स्थित टंकी रोड का है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा के स्थल पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 9 एमएम के दो कारतूस बरामद किए गए हैं. इनमें से एक कारतूस मिसफायर था, जबकि दूसरा एक खोखा के रूप में पाया गया। इसके अलावा, 12 बोर और 32 बोर के दो-दो खोखे भी घटनास्थल से बरामद हुए हैं.
मस्जिद परिसर में फोरेंसिक टीम ने की जांच पुलिस के अनुसार, मस्जिद परिसर में फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल की। पाकिस्तान में निर्मित कारतूसों का पाया जाना मामले को और गंभीर बनाता है.घटनास्थल पर एलआईयू की टीम भी जांच में जुटी हुई है. टीम ने हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी एकत्र की.एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को फोन पर दी. पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच जारी है. बरामद गोलियों और खोखों की पुष्टि के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. संभल हिंसा के इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










