
संन्यासी बन 5 डिग्री टेम्प्रेचर में रहीं-सालों तक पहने 2 जोड़ी कपड़े, आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल बोलीं- ठंड से फ्रीज हो गए थे हाथ-पैर
AajTak
आशिकी फेम गर्ल अनु अग्रवाल ने बताया कि संन्यासी बनने के बाद वो लग्जरी लाइफ से पूरी तरह दूर हो गई थीं. उन्होंने बताया कि मॉन्क बनने की लाइफ, स्टार की लाइफ से बिल्कुल अलग थी. ये उनकी जिंदगी का सबसे अलग एक्सपीरियंस था.
आशिकी फेम गर्ल अनु अग्रवाल इन दिनों अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अनु अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे कर रही हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान है. फिल्मों में अपना चार्म दिखाने वाली अनु अग्रवाल इंडस्ट्री से दूरी बनाकर संन्यासी बन गई थीं. संन्यासी बनकर अनु ने कितनी मुश्किलों में दिन गुजारे थे अब एक्ट्रेस ने इस बारे में फैंस को बताया है.
संन्यासी बनकर बदल गई थी अनु की जिंदगी
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा कि संन्यासी बनने के बाद वो पहाड़ों में रहने चली गई थीं. एक्ट्रेस ने कहा- मैं जब संन्यासी थी, तब मैं 5 डिग्री टेम्प्रेचर में रही. वहां कोई गीजर भी नहीं था. मेरे पास सिर्फ कपड़ों का एक बैग था, जिसमें दो जोड़ी कपड़े और एक स्वेटर था. मैंने जिंदगी के कई साल इन्हीं कपड़ों में गुजारे.
एक्ट्रेस ने आगे कहा- हमारी पहली क्लास सुबह 4:30 बजे होती थी. उसके लिए हमें सुबह उठकर ठंडे पानी से नहाना पड़ता था. अपने कपड़े धोने होते थे फिर उन्हें सूखने के लिए डालते थे. मैं हर रोज रात में 2:30 बजे उठ जाती थी, ताकि अपने सारे काम खत्म कर सकूं.
ठंड से फ्रीज हो गए थे हाथ-पैर
एक्ट्रेस ने बताया कि महीनों तक उनके हाथ-पैर फ्रीज हो गए थे. एक्ट्रेस ने कहा हम नहाने से लेकर कपड़े धोने तक, हर काम ठंडे पानी से करते थे. मेरे पास सिर्फ एक वूलेन का कैप था, क्योंकि मैं उस टाइम गंजी थी. लेकिन फिर उसके बाद पूरा दिन काफी शांति में गुजरता था.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











