
संदेशखाली मामला: शाहजहां शेख की बढ़ी मुश्किलें, आरोपी के तीन करीबियों को CBI ने किया गिरफ्तार
AajTak
सीबीआई ने इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें ईडी पर हमले के दौरान उनकी कथित प्रत्यक्ष संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान सीबीआई ने कई वीडियो फुटेज के जरिए की थी. उनमें से एक जियाउद्दीन मोल्ला है, जो स्थानीय टीएमसी पंचायत प्रधान है और शाजहान का बहुत करीबी सहयोगी है.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहजहां शेख अब सीबीआई की हिरासत में है. ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में सीबीआई आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसके करीबियों पर शिकंजा कस रही है. इस कड़ी में सीबीआई ने सोमवार को शाहजहां के तीन करीबियों को 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इन्हें ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
सीबीआई ने इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें ईडी पर हमले के दौरान उनकी कथित प्रत्यक्ष संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान सीबीआई ने कई वीडियो फुटेज के जरिए की थी. उनमें से एक जियाउद्दीन मोल्ला है, जो स्थानीय टीएमसी पंचायत प्रधान है और शाजहान का बहुत करीबी सहयोगी है. हमले के दौरान उसे भीड़ में देखा गया था. सीबीआई अब तीनों को कोर्ट में पेश करेगी और इनकी हिरासत की मांग करेगी.
क्या हुआ था 5 जनवरी को
पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची तो वहां उसके गुर्गों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और उनके साथ चल रहे अर्धसैनिक बलों के वाहनों को घेर लिया था. भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी. इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी राजकुमार राम, सोमनाथ दत्त और अंकुर गुप्ता घायल हो गए थे. इस मामले में एक-एक करके चार गिरफ्तारियां हुई थीं, शाहजहां शेख कई दिनों तक फरार रहा. शाहजहां को पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक का करीबी माना जाता है.
24 जनवरी को ईडी और आयकर विभाग ने फिर मारा था छापा
ED पर हमले का आरोपी शाहजहां शेख फरार था, इसी दौरान एक बार फिर ED और IT ने उसके खिलाफ एक्शन लिया था. 24 जनवरी को ईडी ने एक बार फिर लाव-लश्कर के साथ राशन घोटाले के आरोपी शाहजहां शेख के आवास पर दस्तक दी. मौके पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से ज्यादा जवान और स्थानीय पुलिस की टीमें पहुंचीं थीं. बाद में आयकर विभाग की एक टीम भी तलाशी अभियान में शामिल हुई. दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की थी. ईडी की टीम ने शाहजहां शेख के घरों में लगे ताले तोड़ दिए थे और कई दस्तावेज हाथ लगे थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






