
संजौली मस्जिद में नमाज पर फिर उबाल... आश्वासन के बाद अनशन टूटा, 29 नवंबर को होगी बैठक
AajTak
शिमला के संजौली में मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद तेज हो गया है. देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्यों पर FIR दर्ज होने के विरोध में दो दिन से अनशन चल रहा था. संगठन ने प्रशासन को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी, जिसके बाद तनाव बढ़ गया. अब प्रशासन ने आश्वासन दिया है. इस मामले में अगली बैठक 29 नवंबर को होनी है.
हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर विवाद फिर बढ़ गया. दो दिन से देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य अनशन पर बैठे थे. संगठन ने कल संजौली में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. समिति के लोगों ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन खत्म हो गया. अब इस मामले को लेकर 29 नवंबर को मीटिंग होनी है.
आज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस को साफ चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ लाठीचार्ज किया गया तो जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा. संगठन ने अभिभावकों से भी अपील की थी कि स्थिति को देखते हुए वे बच्चों को स्कूल न भेजें.
यहां देखें Video
बीते शुक्रवार को संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोकने पर देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी. इसी FIR के विरोध में समिति के सदस्य आमरण अनशन पर बैठ गए थे और एफआईआर रद्द करने की मांग कर रहे थे.
इसी के साथ समिति ने प्रशासन से अवैध मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत काटने, गतिविधियों को रोकने और भवन को सीज करने की मांग उठाई. उनका आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वर्षों से यह अवैध निर्माण चलता आ रहा है.
यह भी पढ़ें: शिमला का संजौली मस्जिद अवैध घोषित, नगर निगम आयुक्त की अदालत ने दिया गिराने का आदेश

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











