
संगरूर रोड शो में कार के गेट पर लटके भगवंत मान सुरक्षाकर्मी लग रहे, केजरीवाल ने अपमान किया: कांग्रेस
AajTak
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का ध्यान इस समय संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव पर है. आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गुरमैल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने सोमवार को गुरमैल के लिए संगरूर और बरनाला में रोड शो किया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी यहां प्रचार कर चुके हैं.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सार्वजनिक रूप से अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अपने असफल रोड शो के दौरान केजरीवाल खुद तो कार के अंदर खड़े हो गए लेकिन सीएम भगवंत मान को कार के दरवाजे पर लटका दिया. उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता है क्योंकि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं.
अमरिंदर सिंह ने जोर देकर कहा, " भगवंत मान कार में किनारे की तरफ खड़े एक सुरक्षाकर्मी की तरह लग रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें केजरीवाल की तुलना में मान की स्थिति के बारे में नहीं पता लेकिन आज का रोड शो पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत के लिए अपमानजनक था. वारिंग ने कहा, "भले ही भगवंत एक अलग पार्टी से संबंधित हों, लेकिन वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उनके प्रति किसी भी तरह के अनादर का मतलब पंजाब का अपमान करना है."
पंजाब और दिल्ली सीएम की कोई तुलना नहीं
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने सीएम भगवंत मान से कहा कि पंजाब और दिल्ली के सीएम के बीच कोई तुलना नहीं है. दिल्ली पूर्ण राज्य तक नहीं है. केजरीवाल दिल्ली में नगरपालिका प्रशासन का नेतृत्व करते हैं और आप पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य का.
केजरीवाल का रोड शो फ्लॉप हो गया
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह रोड शो फ्लॉप है. जिस तरह की प्रतिक्रिया इस रोड शो के लिए लोगों से मिली है, उससे लग रहा है कि नजीतों में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. उन्होंने कहा, "केजरीवाल को जल्द ही पता चल जाएगा कि राजनीतिक नाट्यकला की खात्मे की तारीख आ गई है. उनका अपना नाटकीय जीवन पहले ही जी चुके हैं. अब पंजाबी उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










