
श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को, IPL से हो चुके हैं बाहर
AajTak
कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी आठ अप्रैल को होगी.
कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी. यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गये पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हुआ था. चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘श्रेयस (अय्यर) के चोटिल कंधे का 8 अप्रैल को ऑपरेशन होगा.’ अय्यर लगभग चार महीने तक खेल से दूर रहेंगे. उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर की तरफ से वनडे टूर्नामेंट खेलने का करार किया था. चोट के कारण 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब उनकी भागीदारी की संभावना कम है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










