
श्रीराम मंदिर और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा...
AajTak
श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धमकी भरा ये ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है. इसमें उनको भी जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोपी ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे के अगले दिन ही श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश को भी बम से मारने की बात कही गई है. खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताने वाले एक आरोपी ने ई-मेल के जरिए ये धमकी दी है, जिसे भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है. इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय किसान मंच और राष्ट्रीय गौ परिषद से जुड़े देवेंद्र तिवारी को 27 दिसंबर को दोपहर 2:07 पर एक ई-मेल मिला. इसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी दी है. ई-मेल भेजने का वाले का नाम जुबेर हुसैन (खान) बताया जा रहा है. उसका कहना है कि वो आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ा हुआ है. वो इन तीनों लोगों की वजह से परेशान है.
इस संबंध में देवेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, ''आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी और मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जान से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है. इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं. यदि इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो शायद मैं यह मान लूंगा कि मेरा भी नंबर अब इन गैर समुदाय के जिहादी व्यक्तियों द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है. बहुत जल्द ही मैं भी गौ सेवा के नाम पर शहीद हो सकता हूं.''
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. लखनऊ पुलिस के साथ एटीएस को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है. आईपी एड्रेस के जरिए ई-मेल भेजने वाले का लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले भी लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देवेंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बताया जा रहा है कि देवेंद्र ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था. इसकी वजह से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं. हालांकि, उस वक्त पुलिस आरोपी को ट्रेस नहीं कर पाई थी.
बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी. उस वक्त आरोपी ने डायल 112 पर मैसेज करके धमकी दी थी. इस मामले भी केस दर्ज किया गया था, जिसके अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ को 23 अप्रैल की रात 8:22 बजे यूपी 112 मुख्यालय में सोशल मीडिया की वाट्सएप डेस्क पर धमकी भरा मैसेज मिला था. उसमें लिखा था, "योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही''. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






