
श्रीगनर में आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर की गोलीबारी, एक शख्स की मौत
AajTak
श्रीनगर के शाह कदल में आतंकियों ने पंजाब के दो लोगों पर गोलीबारी की. मृतक युवक की पहचान 31 साल के अमृतपाल सिंह के तौर पर की गई है जबकि घायल शख्स का नाम रोहित माशी है. आतंकियों की गोलीबारी में उसके पेट में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों की गोलीबारी में पंजाब के एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह गोलीबारी श्रीनगर के शाह कदल इलाके में बुधवार शाम को हुई.
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाह कदल में आतंकियों ने पंजाब के दो लोगों पर गोलीबारी की. मृतक युवक की पहचान 31 साल के अमृतपाल सिंह के तौर पर की गई है जबकि घायल शख्स का नाम रोहित माशी है. आतंकियों की गोलीबारी में उसके पेट में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










