
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला: ईदगाह पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, 18 अगस्त को अगली सुनवाई
ABP News
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ईदगाह पक्ष ने और समय मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अब 18 अगस्त को होगी.
Shri Krishna Janmabhoomi Case in Mathura: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान प्रतिपक्षी शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगा गया है. ईदगाह पक्ष की ओर से समय मांगे जाने पर जिला जज की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है. अधिवक्ता की बीमारी का दिया हवालाजिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी तनवीर अहमद द्वारा अपने अधिवक्ता के बीमार पड़ जाने के कारण बताया गया है. जिस कारण जवाब दाखिल करने में असमर्थता जताई गई है. इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा गया है. जिस पर जिला जज यशवंत कुमार मिश्र ने उन्हें 18 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का मौका दे दिया है. इसलिए अगली सुनवाई अब उसी दिन होगी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












