श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: अदालत के फैसले पर ईदगाह कमेटी ने जताई आपत्ति, बोले- कोर्ट खुलते ही...
AajTak
मथुरा कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि कोर्ट अमीन विवादित जमीन का निरीक्षण करें और 20 जनवरी तक अदालत में अपनी रिपोर्ट जमा करवाएं. हिंदू सेना की याचिका पर अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले पर मुस्लिम पक्ष कार और ईदगाह कमेटी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे.
मथुरा सिविल कोर्ट द्वारा कृष्ण मंदिर के पास विवादित भूमि के अमीन निरीक्षण के फैसले पर ईदगाह कमेटी ने आपत्ति जताई है. मथुरा कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि कोर्ट अमीन विवादित जमीन का निरीक्षण करें और 20 जनवरी तक अदालत में अपनी रिपोर्ट जमा करवाएं. हिंदू सेना की याचिका पर अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले पर मुस्लिम पक्ष कार और ईदगाह कमेटी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे.
वहीं हिंदू महासभा की ओर से पक्षकारों ने इस फैसले पर अपनी खुशी जताई है. इन्हीं पक्षकारों में से एक महेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि सिर्फ अमीन निरीक्षण ही नहीं बल्कि जमीन का पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया जाना चाहिए, जिससे बहुत सारी ऐतिहासिक बातों का पता चल सकेगा. ईदगाह कमेटी की तरफ से मुस्लिम पक्षकार तनवीर अहमद ने आजतक से कहा है कि वह 2 जनवरी के दिन अदालत खुलते ही कोर्ट के सामने इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग करेंगे, अन्यथा सत्र न्यायालय में इस फैसले को चुनौती देंगे.
इस मामले में वादी दिनेश कौशिक ने कहा कि 1968 में मंदिर और ईदगाह कमेटी के बीच हुआ समझौता गैरकानूनी और अमान्य था, क्योंकि कृष्ण जन्म भूमि की ओर से जिस संगठन ने सुलहनामा किया, उसे इसका अधिकार नहीं था. उधर, मुस्लिम पक्ष की ओर से वकील तनवीर अहमद ने कहा कि वह फैसला हुआ था तो सर्वमान्य था और कानूनी था. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि अभी तक उन्हें अदालत के फैसले के बाद किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया. ऐसे में कानूनी प्रक्रिया एकतरफा नहीं हो सकती.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






