
श्रद्धा हत्याकांड: अब खुलेंगे नए राज? आफताब के नार्को टेस्ट में पुलिस ढूंढेगी इन सवालों के जवाब
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट गुरुवार को होना है. पुलिस को उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से नए खुलासे हो सकते हैं. पुलिस को अबतक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है. इसके अलावा उसके कपड़े भी बरामद नहीं हुए हैं.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट गुरुवार को होना है. मर्डर मिस्ट्री से जुड़े अनसुलझे सवालों के जवाब इस नार्को टेस्ट के बाद मिलने की उम्मीद है. नार्को टेस्ट में आरोपी आफताब से 50 के करीब सवाल किए जाने हैं. इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. आफताब पर हुए हमले के बाद उसकी सुरक्षा के भी कड़े प्रतिबंध किए गए हैं.
इससे पहले आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है. अब गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब उसका नार्को टेस्ट होगा.
नार्को टेस्ट को लेकर क्या तैयारियां?
पहले एक दिसंबर को आफताब का सुबह ही मेडिकल टेस्ट होगा. इसके बाद तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस आफताब को सुबह तकरीबन 7:30 बजे अंबेडकर हॉस्पिटल लेकर जाएगी. इस दौरान आफताब की सुरक्षा कड़ी रहेगी. अंबेडकर हॉस्पिटल के बाहर भी दिल्ली पुलिस की भारी भरकम टीम मौजूद होगी. ये इंतजाम इसलिए हैं क्योंकि बीते दिनों आफताब को लेकर जा रहे पुलिस वाहन पर हमला हो गया था. हमला करने वालों ने खुद को हिंदू सेना से जुड़ा बताया था. उनका कहना था कि वे श्रद्धा की हत्या का बदला लेना चाहते थे.
अब गुरुवार को सुबह 9 बजे तक आफताब को अंबेडकर अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा. अस्पताल पहुंचने पर भी आफताब का मेडिकल टेस्ट होगा. इसमें उसके शरीर के सभी पैरामीटर चैक किए जाएंगे. फिर सुबह 10 बजे से आफताब का नार्को टेस्ट शुरू होगा.
जेल में कैसा है आफताब का व्यवहार?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








