
शौचालय में प्रेमिका पर करवाया हमला, कपड़े फाड़े और डाली शराब... बर्बरता की हदें की पार
AajTak
युवती सड़क किनारे भुट्टे खरीद रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर उसे धमकाया. जान बचाने के लिए भागी युवती एक शौचालय में पहुंची. बदमाश भी उसके पीछे पहुंच गए और छेड़खानी की. युवती के कपड़े भी फाड़ दिए. बदमाशों ने युवती पर शराब डाली और ब्लेड से हमला किया.
महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर के आकुर्डी इलाके में एक लड़के पर प्रेमिका पर जानलेवा हमला और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मंदिर से घर जा रही युवती पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.
पीड़िता की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. युवती मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही थी.
रास्ते में वह भुट्टे खरीदने के लिए रुकी थी. इसी दौरान तीन बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर उसे धमकाया. जान बचाने के लिए भागी युवती सड़क किनारे एक शौचाचल में पहुंची.
बदमाश भी उसके पीछे पहुंच गए और छेड़खानी की. उन्होंने युवती पर शराब डाली और ब्लेड से हमला किया. बदमाशों की बर्बरता यहीं नहीं थमी. उन्होंने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए. इसके बाद सभी फरार हो गए.
बेसुध हालत में घर पहुंची युवती
फटे कपड़ों और बेसुध हालत में युवती किसी तरह घर पहुंची. रास्ते में किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. युवती की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








