
शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के होते हैं ये नुकसान, यूज करने से पहले जान लें
AajTak
आज के समय में हम सभी किराने के सामान से लेकर स्मार्टफोन और लैपटॉप तक ऑनलाइन खरीदते हैं. घरों में सब्जी से लेकर दूध तक अब ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाते हैं. ऐसे में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए शॉपिंग ओरिएंटेड क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं. शॉपिंग कार्ड्स पर यूजर्स को शॉपिंग करने पर ढेर सारे रिवॉर्ड प्वाइंट्स और बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के बड़ी शॉपिंग को ईएमआई में कंवर्ट कराने की सुविधा मिल जाती है.
आज के समय में हम सभी किराने के सामान से लेकर स्मार्टफोन और लैपटॉप तक ऑनलाइन खरीदते हैं. घरों में सब्जी से लेकर दूध तक अब ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाते हैं. ऐसे में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए शॉपिंग ओरिएंटेड क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं. इस तरह के शॉपिंग कार्ड्स पर यूजर्स को शॉपिंग करने पर ढेर सारे रिवॉर्ड प्वाइंट्स और बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के बड़ी शॉपिंग को ईएमआई में कंवर्ट कराने की सुविधा मिल जाती है. हालांकि, इस तरह के क्रेडिट कार्ड्स के कई तरह के नुकसान भी हैं. कार्ड से जुड़े इन नुकसान के बारे में आम तौर पर क्रेडिट कार्ड कंपनियां नहीं बताती हैं.
शॉपिंग क्रेडिट कार्ड लेते समय क्रेडिट कार्ड कंपनी के एग्जीक्यूटिव इस बात पर जोर डालते हैं कि आपको शॉपिंग पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं. हालांकि, वे यह बात नहीं बताते हैं कि आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स कैसे यूज करना होता है और किस अवधि में यूज करना होता है. इसकी वजह यह है कि रिवॉर्ड प्वाइंट्स कुछ सीमाओं के साथ आते हैं. आपके कार्ड पर Accumulate हुए रिवॉर्ड प्वाइंट्स हमेशा के लिए नहीं होते हैं. आपको एक खास अवधि में रिवॉर्ड प्वाइंट्स को यूज करना होता है और ऐसा नहीं करने पर आपके रिवॉर्ड प्वाइंट्स एक्सपायर हो जाते हैं.
इसके साथ ही हर कार्ड पर आप एक निश्चित नंबर से ज्यादा Accumulated रिवॉर्ड प्वाइंट्स को ही यूज कर सकते हैं. ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट्स जुटाने के लिए बेहिसाब शॉपिंग करने लगते हैं और कई बार तो इतनी अधिक चीजें खरीद लेते हैं जिनकी आपको जरूरत भी नहीं होती है. ऐसा करने से निश्चित रूप से आपकी फाइनेंशियल स्थिति प्रभावित होती है क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हमें कोई भी चीज केवल इसलिए नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि वह सेल में सस्ती मिल रही है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











