
'शेर हमेशा शेर ही रहता है...', विजय ने 2026 के चुनावों में DMK, BJP के साथ गठबंधन से किया इनकार
AajTak
एक्टर विजय ने मदुरै में आयोजित एक रैली में ऐलान किया कि उनकी पार्टी तमिलगा वेंट्री कझगम 2026 के तमिलनाडु चुनावों में बीजेपी और डीएमके के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.
एक्टर विजय ने तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है. मदुरै में तमिलगा वेंट्री कझगम की दूसरी राज्य स्तरीय बैठक में उन्होंने बीजेपी और डीएमके के साथ गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया है. विजय ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी 'गुलाम गठबंधन' का हिस्सा नहीं बनेगी और वह स्व-सम्मान के साथ गठबंधन करेंगे.
एक्टर विजय ने बीजेपी को 'फासीवादी' और डीएमके को 'जहरीला' बताया है . उन्होंने कहा कि बीजेपी उनकी एकमात्र वैचारिक दुश्मन है, जबकि डीएमके सियासी दुश्मन है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तमिलनाडु की जरूरतों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया, जैसे कि नीट को रद्द करना और श्रीलंका द्वारा पकड़े गए मछुआरों को छुड़ाना. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करती है.
एआईएडीएमके पर सवाल...
एक्टर विजय ने पहली बार एआईएडीएमके की भी आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि एमजीआर द्वारा शुरू की गई पार्टी की सुरक्षा कौन कर रहा है और यह पार्टी अब कैसी है. उन्होंने एआईएडीएमके पर बीजेपी के साथ संबंधों को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा कि जब भी कोई छापा पड़ता है, तो नेता दिल्ली जाकर नरेंद्र मोदी से मिलते हैं, और उसके बाद मुद्दे शांत हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी से गठबंधन नहीं करेंगे एक्टर विजय, अपनी पार्टी TVK से सीएम फेस बने

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







