
विरोध भी, समर्थन भी... RSS-BJP पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बंट गई कांग्रेस!
AajTak
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा संघ की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करने पर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है. पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने आरएसएस से सीखने की बात को पूरी तरह नकारा है, जबकि टीएस सिंह देव ने इसे कार्यशैली और विचारधारा के बीच अंतर बताते हुए सुधार के लिए सीखने को सही ठहराया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करने पर पार्टी के अंदर मतभेद उभरकर सामने आए हैं, जहां कुछ नेता उनके इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे हैं और आरएसएस से कुछ भी सीखने से इनकार कर रहे हैं. वहीं, कुछ इसे वैचारिक असहमति के बावजूद कार्यशैली से सीखने का उदाहरण बता रहे हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर पार्टी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का भी आरोप लगाया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान के बाद पार्टी के अंदर वैचारिक एकता और रणनीतिक दृष्टिकोण पर सवाल उठ रहे हैं, जहां एक तरफ पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत जैसे नेता आरएसएस को पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं. वहीं, टीएस सिंह और शशि थरूर जैसे नेताओं ने कार्यशैली में सुधार के लिए आरएसएस की वकालत कर रहे है. इस विवाद ने कांग्रेस की वैचारिक एकता और रणनीतिक दृष्टिकोण पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्या बोले दिग्विजय
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती की सराहना की थी. उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा कि Quora साइट पर मुझे ये तस्वीर मिली. ये बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस की जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का सीएम और देश का पीएम बना. ये संगठन की शक्ति है. जय सिया राम. हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट रूप से संघ की विचारधारा को अस्वीकार किया था.
'RSS से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं' इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, 'आरएसएस से सीखने जैसा कुछ नहीं है. गोडसे के लिए जानी जाने वाली संस्था गांधी द्वारा स्थापित संस्था को क्या सिखा सकती है?' खेड़ा का इशारा नाथूराम गोडसे की ओर था, जो महात्मा गांधी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और जिसका आरएसएस से कथित संबंध रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस जैसी संस्था (जो गांधीजी द्वारा स्थापित की गई) को ऐसी संगठन से कोई सबक लेने की जरूरत नहीं है.
बयान को तोड़-मरोड़कर किया पेश

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








