
12,000 फीट की ऊंचाई पर टूटा दम... सिक्किम में ट्रेकिंग करने गया था यूपी का शख्स, अचानक बिगड़ गई तबीयत
AajTak
सिक्किम के गोएचा ला ट्रेकिंग रूट पर दुखद घटना हो गई. यूपी से ट्रेकिंग के लिए पहुंचे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर तबीयत बिगड़ गई. साथियों और गाइड्स ने प्राथमिक उपचार दिया और रेस्क्यू की कोशिश भी की गई, लेकिन दुर्गम रास्ते और ऊंचाई की वजह से समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और ट्रेकर की मौत हो गई.
सिक्किम के मशहूर गोएचा ला ट्रेकिंग रूट पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है. यूपी से आए 45 वर्षीय ट्रेकर की ट्रेकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सूरज कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.
एजेंसी के मुताबिक, सूरज अपने दो दोस्तों के साथ आठ दिन की गोएचा ला ट्रेकिंग यात्रा पर निकले थे. यह ट्रेक कंचनजंगा नेशनल पार्क में स्थित है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और देश-विदेश के ट्रेकर्स के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है.
ट्रेक पूरा करने के बाद जब सूरज कोकचुरोंग कैंप के पास चढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उनमें लकवे जैसे लक्षण नजर आए. साथ मौजूद ट्रेकर्स और गाइड्स ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों और अन्य ट्रेकर्स की मदद से उन्हें स्ट्रेचर के जरिए युकसोम की ओर ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: नए साल में करनी है ट्रैकिंग? IRCTC दे रहा शानदार मौका, देहरादून से शुरू होगा सफर
हालांकि, लंबी दूरी और ऊंचाई की वजह से रेस्क्यू में समय लगा और फेडांग कैंपसाइट के पास करीब 12,100 फीट की ऊंचाई पर सूरज ने दम तोड़ दिया. इसके बाद सूरज का शव ग्यालशिंग जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
परिजनों के अनुसार, सूरज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं. यह घटना साल 2025 में गोएचा ला रूट पर हुई तीसरी मौत है. इससे पहले कोलकाता के एक ट्रेकर और ग्यालशिंग के एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है, जिनका संबंध एक्यूट माउंटेन सिकनेस से बताया गया था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








