
Delhi: सात नाइजीरियन को देश से निकालने का आदेश... मेडिकल जांच के बाद डिटेंशन सेंटर भेजे गए
AajTak
दिल्ली में वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से रह रहे सात नाइजीरियन नागरिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उनके डिपोर्टेशन का आदेश दे दिया. फिलहाल, औपचारिकताएं पूरी होने तक सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है.
दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे सात नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी विदेशी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहे थे या फिर उनके पास भारत में ठहरने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं थे.
एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई 24 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिलने के बाद द्वारका की पुलिस टीमों ने इलाके में वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. इसी दौरान इन सातों नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा गया. जांच में सामने आया कि किसी का वीजा काफी समय पहले एक्सपायर हो चुका था, जबकि कुछ लोग बिना किसी वैध अनुमति के भारत में रह रहे थे.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पकड़े गए विदेशी नागरिकों के पास वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे. हिरासत में लेने के बाद सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया की जा सके.
यह भी पढ़ें: नाइजीरियन के पास मिली 42 लाख की ड्रग्स... विदेश से आकर कैसे करने लगा स्मगलिंग, जांच में जुटी
मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के समक्ष पेश किया गया. FRRO ने मामले की समीक्षा के बाद सभी सातों नाइजीरियाई नागरिकों के डिपोर्टेशन (निर्वासन) का आदेश दिया. इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जहां वे डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी होने तक रहेंगे.
पुलिस का कहना है कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विदेशी नागरिकों का सत्यापन अभियान जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








