
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप, बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जनता उन्नयन पार्टी (JUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन पर हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) से कथित मारपीट का आरोप है. इस बीच बाबरी मस्जिद और आगामी चुनावों को लेकर हुमायूं कबीर के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनके बेटे पर लगे गंभीर आरोप हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) से कथित मारपीट के मामले में हिरासत में ले लिया है.
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. हुमायूं कबीर के PSO, कांस्टेबल जुम्मा खान ने साक्तिपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी, तो रॉबिन ने उनके साथ मारपीट की. बताया गया है कि यह घटना साक्तिपुर थाना क्षेत्र में स्थित हुमायूं कबीर के ग्राउंड फ्लोर कार्यालय में हुई, जहां उस समय आम लोग भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: 'वहां सिर्फ ईंटें रखी हैं...', मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर बोले अभिषेक बनर्जी, हुमायूं कबीर पर सांप्रदायिक राजनीति का आरोप
शिकायत मिलने के बाद साक्तिपुर पुलिस स्टेशन की टीम हुमायूं कबीर के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को डिटेन कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण की नींव के बाद चर्चा में हुमायूं कबीर
इस पूरे घटनाक्रम के बीच हुमायूं कबीर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने कहा, "बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले गिराया गया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह नहीं कहा गया कि भारत में कहीं और बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती. कोर्ट ने दूसरी जगह जमीन भी दी थी, लेकिन वहां मुस्लिम आबादी नहीं होने के कारण मस्जिद नहीं बन सकी. बंगाल में 37 प्रतिशत और मुर्शिदाबाद में 72 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, तो यहां मस्जिद बनने से किसी को क्या दिक्कत है."

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








