
उन्नाव रेप केस में नया ट्विस्ट... जांच अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप, CBI से FIR दर्ज करने की मांग
AajTak
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने CBI से संपर्क कर तत्कालीन जांच अधिकारी पर कुलदीप सिंह सेंगर के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. इस शिकायत ने पूरे केस को नए सिरे से सवालों के घेरे में ला दिया है.
साल 2017 के चर्चित उन्नाव रेप केस में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने CBI से निवर्तमान जांच अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. पीड़िता का आरोप है कि जांच अधिकारी ने इस मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ मिलीभगत कर जांच को प्रभावित किया था.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जांच अधिकारी ने जानबूझकर और गलत इरादे से जांच इस तरह की, जिससे कुलदीप सिंह सेंगर और दूसरे आरोपियों को फायदा मिल सके. उसने आरोप लगाया कि जांच में जानबूझकर चूक की गई. तथ्यों में हेरफेर किया गया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि आरोपियों को बेहतर कानूनी स्थिति मिल सके.
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में कुलदीप सिंह सेंगर को कंडीशनल बेल दी है . रेप मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, पूर्व विधायक जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वो रेप पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ के मामले में 10 साल की सजा काट रहे हैं.
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को लगातार अलग-अलग जगहों से धमकियां मिल रही हैं. इसी डर और दबाव के बीच उसने CBI से जांच अधिकारी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. छह पन्नों की शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने चार्जशीट में फर्जी स्कूल दस्तावेजों का इस्तेमाल किया.
चार्जशीट में उसे एक सरकारी स्कूल की छात्रा बताया गया और उसकी जन्मतिथि भी अलग दर्शाई गई, जबकि उसका कहना है कि उसने कभी उस स्कूल में दाखिला ही नहीं लिया था. उसने यह भी दावा किया कि चार्जशीट में यह लिखा गया कि वो हीरा सिंह नाम की महिला का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रही थी, जबकि उसने कभी उस फोन का इस्तेमाल नहीं किया.
इसके अलावा, उसने आरोप लगाया कि चार्जशीट में कई बयान गलत तरीके से उसके नाम पर दर्ज किए गए. पीड़िता ने कहा कि उसने पहले भी जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने जांच अधिकारी द्वारा बयान दर्ज करने के तरीके पर सवाल उठाए थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








