
राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और आत्मविश्वास से भरा 2025... PM मोदी ने 'मन की बात' में गिनाईं देश की उपलब्धियां
AajTak
28 दिसंबर 2025 की मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे साल की उपलब्धियों, राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति और युवाओं की भागीदारी पर बात की. उन्होंने
28 दिसंबर 2025 को प्रसारित मन की बात के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को वर्ष 2025 की उपलब्धियों की याद दिलाई. उन्होंने सुरक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से बात करते हुए आने वाले वर्ष 2026 के लिए उम्मीद और आत्मविश्वास का संदेश दिया. 2025 में आज प्रधानमंत्री की मन की बात आखिरी प्रोग्राम था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की शुरुआत देशवासियों का अभिवादन किया और कहा कि 2025 की कई यादें उनके मन में हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व है. उनके शब्दों में, "2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ."
यह भी पढ़ें: 'बच्चों और युवाओं में इसके प्रति...', देखें तमिल पर 'मन की बात' में क्या बोले PM मोदी?
राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया. दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करता." उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान देशभर में मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना देखने को मिली.
प्रधानमंत्री ने संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का जिक्र करते हुए कहा, "वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों ने जिस उत्साह से भाग लिया, वह अपने आप में प्रेरणादायक था." उन्होंने बताया कि लोगों ने अपने संदेश और सुझाव साझा किए.
खेल जगत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने कहा, "2025 खेलों के लिहाज से भी यादगार रहा." उन्होंने पुरुष क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत, महिला क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत और महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप में भारत की बेटियों की सफलता का जिक्र किया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








