
शेयरों में हाई रिटर्न का झांसा देकर ठगों ने इंजीनियर को लगाया लगभग चार करोड़ का चूना
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न का झांसा देकर ठगों ने एक केमिकल इंजीनियर को करीब चार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. केमिकल इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अच्छे रिटर्न वाले एक पोस्ट पर दिए गए लिंक पर क्लिक किया था जिसके बाद ठगों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शेयरों में हाई रिटर्न का झांसा देकर एक केमिकल इंजीनियर से बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने बताया कि केमिकल इंजीनियर को शेयरों में निवेश का लालच देकर 3.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
वाशी इलाके में रहने वाले और निजी कंपनी में काम करने वाले 43 साल के पीड़ित इंजीनियर ने 17 फरवरी, 2024 को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयरों में निवेश और बेहतर रिटर्न का दावा करने वाला एक पोस्ट और उसका लिंक देखा. उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और शेयरों में निवेश करके अच्छा मुनाफा कैसे कमाया जाए, इसकी जानकारी प्राप्त की.
अलग-अलग लिंक के जरिए ठग लिए पैसे
नवी मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर गजानन कदम ने कहा, संपर्क करने के लिए लिंक में एक मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया था. बाद में धोखेबाजों में से एक ने केमिकल इंजीनियर के साथ व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया, जिसने उसे मैसेजिंग ऐप पर विभिन्न समूहों में शामिल होने के लिए कहा गया. इसमें एडमिन ने अलग-अलग लिंक देकर उसे निवेश में मदद की.
अधिकारी ने कहा, जालसाजों में से एक ने खुद को प्रसिद्ध बैंक में शेयर और निवेश से जुड़ा एक वरिष्ठ अधिकारी बताया. पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया.
रिटर्न लेने की कोशिश में ठगी का हुआ एहसास

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










