
'शेख हसीना के बयान को भारत से जोड़ना ठीक नहीं...', विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को दी नसीहत
AajTak
भारत ने बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त को समन कर हाल के विवादित बयानों पर अपनी आपत्ति दर्ज की. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये बयान द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. भारत ने संबंध सुधारने की प्रतिबद्धता जताई, लेकिन बांग्लादेश से भी समान कोशिशें करने की उम्मीद जताई है.
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज मीडिया के सामने भारत और बांग्लादेश के बीच उभरते विवाद पर खुलकर बातचीत की. प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को शाम 5:00 बजे साउथ ब्लॉक में समन किया गया था. भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि शेख हसीना का बयान उनका निजी बयान है, और उसे भारत से जोड़ना ठीक नहीं है.
इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भारत-बांग्लादेश संबंधों में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना और आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता को दोबारा स्थापित करना था. भारत ने हाल के कुछ बयानों पर आपत्ति जताई, जिनमें बांग्लादेशी अधिकारियों ने आंतरिक समस्याओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है. भारत इस बात की गहरी चिंता जताई कि ये बयान न केवल गलतफहमी फैलाने वाले हैं बल्कि द्विपक्षीय संबंधों में नकारात्मकता भी बढ़ावा दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंट 7000 हजार रुपये लेकर करवाते थे बॉर्डर पार
गलतफहमियों से बचना जरूरी- जायसवाल
रणधीर जायसवाल ने पूर्व बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना के विवादास्पद बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान व्यक्तिगत स्तर पर दिए गए हैं और इन्हें भारत सरकार की आधिकारिक स्थिति से जोड़ना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए गलतफहमियों से बचा जाना आवश्यक है.
यह भी पढ़ें: दंगाइयों ने जला डाला 'धानमंडी-32', कभी हुआ करता था PMO, यहीं से बंगबंधु ने बनाया था याह्या खान से 'बांग्लादेश' जीतने का प्लान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










