
शिवसेना में टूट के लिए उद्धव जिम्मेदार, राज ठाकरे ने कोविड महामारी से जोड़ा कनेक्शन
AajTak
मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना से एकनाथ शिंदे और उनका समर्थन करने वाले 39 विधायकों सहित कई नेताओं के अलग होने के लिए उद्धव को जिम्मेदार ठहराया. बता दें कि शिंदे ने पिछले साल जून में विद्रोह का बिगुल बजा दिया था.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के लिए अपने चचेरे भाई और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह कोरोना काल के दौरान किसी से भी मिलने को तैयार नहीं थे.
मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना से एकनाथ शिंदे और उनका समर्थन करने वाले 39 विधायकों सहित कई नेताओं के अलग होने के लिए उद्धव को जिम्मेदार ठहराया. बता दें कि शिंदे ने पिछले साल जून में विद्रोह का बिगुल बजा दिया था.
'जावेद अख्तर जैसे लोग चाहिए'
गीतकार जावेद अख्तर को लेकर राज ठाकरे ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान पर हमला करने के लिए ऐसे लोग चाहिए. राज ने कहा कि मैं जावेद अख्तर जैसे लोग अपने साथ चाहता हूं, जो पाकिस्तान जाकर सच बोल सकें. कई लोग पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन जावेद साहब ने दो टूक कहा है कि वे मुंबई पर हुए हमलों के लिए पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करेंगे.
इस दौरान उन्होंने अवैध निर्माण पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की. राज ठाकरे ने एक न्यूज क्लिप दिखाते हुए कहा कि कुछ मुस्लिम अवैध तरीके से प्ले ग्राउंड में मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं. ये हाल तब रहा, जब वहां के लोकल इसका विरोध कर रहे हैं. मैं तो उन लोकल लोगों की तारीफ करता हूं कि उन्होंने उस निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.
राज ठाकरे ने राज्य सरकार से ये मांग भी की है कि मस्जिद में लगे स्पीकर हटाए जाएं. इस बारे में वे कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि मस्जिद में स्पीकर पर बैन लगाया जाए. कम से कम हमे ये आश्वासन तो दिया जाए कि वे स्पीकर हटा लेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम जो भी कदम उठाएं, उन्हें भी नजरअंदाज कर देना चाहिए. हमे स्पीकर बंद करना आता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










