
शिवसेना के बागी विधायकों को पैसे के अलावा 'और भी कुछ' दिया गया: ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा है कि अगले चुनाव में देश की जनता बीजेपी के लिए बुलडोजर साबित होगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शिंदे सरकार को अवैध बताते हुए गंभीर आरोप लगाया. वह बोलीं कि उद्धव सरकार को गिराने के लिए शिवसेना के बागी विधायकों को पैसे के अलावा और भी कुछ दिया गया. ममता ने यह बात इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट (India Today Conclave East) में कही.
महाराष्ट्र की राजनीति पर यहां ममता बनर्जी से सवाल पूछा गया था. इसपर उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार अवैध है, उन्होंने सरकार जीती लेकिन महाराष्ट्र का दिल नहीं जीता. आगे बागी विधायकों का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने असम के होटल में लग्जरी लाइफ इंजॉय की. इसके पैसे कहां से आए? बागी विधायकों को सिर्फ पैसों की सप्लाई नहीं की गई और भी कई चीजों की वहां सप्लाई हुई. ये सब चीजें कहां से सप्लाई हुईं?
यह भी पढ़ें - India Today Conclave East 2022: परिवारवाद पर बीजेपी के आरोपों का ममता बनर्जी ने ये दिया जवाब
इसपर आजतक के पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने पूछा 'और कुछ' से आपका क्या मतलब है बताना चाहेंगी? इसपर ममता ने कहा कि नहीं. कई बार चुप रहना 'गोल्डन' और बोलना 'सिल्वर या चांदी' होता है. इसलिए बेहतर है कि मैं चुप रहूं.
ममता ने आगे कहा कि मुझे पता है कि बीजेपी क्या कर सकती है, क्या नहीं कर सकती. सबको समझ आ गया है कि मैं क्या कहना चाहती हूं. मैं कहती हूं m, m, m, m, m, n, n, n....w, w, w, w, w अब लोग खुद अंदाजा लगा सकते हैं.
जनता बीजेपी के लिए बुलडोजर साबित होगी- ममता बनर्जी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










