
शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक, डिप्टी स्पीकर का एक्शन? महाराष्ट्र की सियासत में आज भी उबाल
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी संकट का आज पांचवां दिन है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. उधर, आदित्य ठाकरे शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. असम के गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे अपने साथ मौजूद विधायकों के साथ आज दोपहर मीटिंग करेंगे
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है. शिवसेना के बागी विधायक 5 दिन से गुवाहाटी में डेरा जमाए हैं. बागी विधायकों का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं. उद्धव और शिंदे गुट में लगातार शह और मात का खेल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को शिंदे गुट ने गुवाहाटी के होटल में दोपहर 2 बजे एक बैठक बुलाई है.
1. विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल आज बड़ा कदम उठा सकते हैं. वे शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी कर 26 जून तक जवाब देने के लिए कह सकते हैं. इस नोटिस के जरिए विधायकों को अयोग्य ठहराने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. बागी विधायकों से कहा जा सकता है कि क्यों ना उन्हें अयोग्य ठहराया जाए. जिरवाल उन्हें विधानसभा में सुनवाई के लिए उपस्थित रहने के लिए भी कह सकते हैं.
2. दोपहर में शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. इसमें उद्धव पार्टी नेताओं के साथ सियासी संकट पर मंथन करेंगे और आगे की रणनीति के बारे में फैसला करेंगे. इससे पहले उद्धव ने शुक्रवार को एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ दो घंटे तक बैठक की थी और बागी विधायकों को लेकर चर्चा की थी.
3. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज हरकिसनदास अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है. कोश्यारी कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे.
4. बागी विधायकों की विधानसभा से सदस्यता रद्द होने के संकट पर एकनाथ शिंदे भी मोर्चा संभाल सकते हैं. वे अयोग्यता की प्रक्रिया के खिलाफ कानूनी सलाह ले सकते हैं. शिंदे खेमे के बचाव में दिल्ली के एक बेहद चर्चित वकील के नेतृत्व में 29 वकीलों की एक टीम लगाई जा सकती है.
5. आदित्य ठाकरे आज शाम को शिवसेना कार्यकर्ताओं से मिलने वाले हैं. उन्होंने हर दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप से मिलने का प्लान बनाया है. आदित्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और उद्धव ठाकरे पर विश्वास बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलने का फैसला किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








