
शिवपाल यादव खेल गए सारे दांव, लेकिन क्यों अटकी पड़ी है बीजेपी में एंट्री?
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव नाराजगी जगजाहिर है. बीजेपी में जाने की भी चर्चाओं पर शिवपाल यादव बस इतना ही कहते हैं कि उचित समय पर जवाब देंगे. वहीं, शिवपाल दूसरी तरफ बीजेपी पर भी अब कटाक्ष कर रहे है और सपा की तारीफ कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही चाचा शिवपाल यादव और अपने भतीजे अखिलेश यादव से नाराजगी जगजाहिर हैं. ऐसे में शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने से लेकर रामभक्त बनने और समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कर आरएसएस के एजेंडे पर को आगे बढ़ाते नजर आए हैं. शिवपाल के अगले कदम पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि शिवपाल की अभी तक बीजेपी में एंट्री नहीं हो पाई?
यूपी चुनाव से पहले शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ सारे मनमुटाव खत्म कर साथ चुनाव लड़े थे. समाजवादी पार्टी के टिकट पर शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज किया, लेकिन अखिलेश ने उन्हें सपा का विधायक मानने के बजाय सहयोगी दल के तौर पर ट्रीट किया. इसके चलते शिवपाल यादव ने बागी रुख अपना रखा है, जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल रही है.
तय नहीं है शिवपाल की एंट्री की तारीख
शिवपाल यादव के बीजेपी में एंट्री को लेकर कभी कोई तारीख बताई जाती है तो कभी कोई तारीख बताई जाती है, लेकिन फाइनल कोई तारीख तय नहीं हो पा रही है. एकतरफ बीजेपी शिवपाल को लेकर बहुत ज्यादा जल्दबाजी के मूड में नहीं दिख रही है तो शिवपाल अभी भी कन्फ्यूज दिख रहे हैं. बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच शिवपाल ने दो दिन में दो ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे उनका रुख बदलता नजर आ रहा है.
फिलहाल शिवपाल यादव के बीजेपी में एंट्री के बाद भी ज्यादा अच्छे दिन आने वाले नहीं है. इस बात को खुद अब शिवपाल सिंह यादव के समर्थक कहने मे जुट गए है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही है और एमएलसी चुनाव में 36 में से 33 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. ऐसे में बीजेपी की नजर अब आजमगढ़ संसदीय सीट पर है.
सूत्रों की माने तो बीजेपी शिवपाल यादव को साथ लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को तगड़ा झटका देना चाहती है, लेकिन उससे पहले उन्हें बीजेपी की अग्निपरीक्षा से भी होकर गुजरना है. शिवपाल का लिटमस टेस्ट बीजेपी आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव में करना चाहती है, जहां से 2019 में अखिलेश यादव ने चुनाव जीता था और विधायक बनने के बाद इस्तीफा दे दिया.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










