
शिरोमणि अकाली दल ने मनाई पंजाबी सिंगर दीप सिद्दू की पहली बरसी, सड़क हादसे में हुई थी मौत
AajTak
एक साल पहले केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दीप सिद्दू की मौत हुई थी. जिस जगह उनकी मौत हुई थी उनकी बरसी भी उसी जगह मनाई गई है. शिरोमणी अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने इसका आयोजन किया था.
पंजाबी सिंगर एवं एक्टर दीप सिद्दू की पहली बरसी मनाई गई है. एक साल पहले केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दीप सिद्दू की मौत हुई थी. जिस जगह उनकी मौत हुई थी उनकी बरसी भी उसी जगह मनाई गई है.
शिरोमणी अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने इसका आयोजन किया था. हादसे की जगह दीप की फोटो पर फूल अर्पित कर और फूल मालाओं से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने यहां बड़ा आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दीप सिद्दू की साजिश के तहत हत्या की गई है न कि हादसे में. ये लोग मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए.
बता दें कि बीते साल पंजाब चुनाव के बीच वो अकाली दल के उम्मीदवार सिमरनजीत एस मान के लिए प्रचार कर रहे थे. दीप सिद्धू के करीबी और सह कलाकार दलजीत कलसी ने बताया कि सिद्धू को एसएस मान के समर्थन में अंतिम 2 दिनों के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होना था. इसके लिए वह मलेरकोटला (पंजाब) जाने वाले थे. कलसी ने आजतक से कहा कि दीप 13 फरवरी 2022 को वर्चुअल मीटिंग्स में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए थे. वह पंजाब लौट रहे थे, लेकिन कौन जानता था कि केएमपी पर हादसा हो जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








