
शिक्षा भर्ती घोटाला: 26 घंटे की पूछताछ के बाद ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
AajTak
पश्चिम बंगाल में शिक्षा घोटाले की जांच अब मंत्रियों तक पहुंच गई है. इस केस में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पश्चिम बंगाल के शिक्षा घोटाले में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उनकी करीबी बताई जा रहीं अर्पिता मुखर्जी को भी ED ने हिरासत में ले लिया है. ईडी के अधिकारी फिलहाल उनसे पूछताछ कर रहे हैं. वहीं पिछले 26 की पूछताछ के बाद ED ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है.
शनिवार की सुबह वक्त पार्थ चटर्जी ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है. इसके बाद दो डॉक्टरों की टीम भी उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है. पार्थ को कोलकाता में CGO कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा.
शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी मानी जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर शुक्रवार को ED ने छापा मार था. उनके घर से 20 करोड़ के करीब कैश बरामद हुआ था. ईडी ने उनसे भी पूछताछ की. इसके बाद शनिवार की सुबह उन्हें हिरासत में ले लिया है. दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी के घर टीम पहुंची थी.
अर्पिता के अलावा ED ने कई और ठिकानों पर रेड मारी थी. इस लिस्ट में माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया था. लेकिन सबसे बड़ा एक्शन अर्पिता के खिलाफ हुआ है, जिनके घर पर 20 करोड़ कैश मिला है.
ईडी ने छापेमारी के दौरान अर्पिता के घर से 20 फोन भी जब्त किए थे. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अर्पिता उन फोन के जरिए क्या करती थीं, लेकिन ईडी ने उन्हें भी अपनी जांच में शामिल किया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










