
शिक्षा भर्ती घोटाला: अर्पिता मुखर्जी के घर पर नोटों की गिनती जारी, ED ने की अब गिरफ्तारी की तैयारी
AajTak
शिक्षा भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी बताई जा रहीं अर्पिता के घर ईडी की जांच जारी है. शनिवार को ईडी ने नोट गिनने वाली दो और मशीनें मंगाई हैं. उन्हें सुबह हिरासत में लिया गया था, अब ईडी अर्पिता की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है. अर्पिता के घर से ईडी ने 21 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. वहीं पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच की आंच ममता सरकार के मंत्री पर आ गई है. लिहाजा ईडी ने शनिवार को पार्थ चटर्जी की गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनकी करीबी बताई जा रहीं अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने सुबह हिरासत में लिया था, अब प्रवर्तन निदेशालय उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहा है. इससे पहले ईडी ने उनके घर पर नोट गिनने के लिए दो और मशीनें मंगाई थीं. अर्पिता के घर से अब तक 21 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अभी भी नोटों की गिनती जारी है.
बताया जा रहा है कि अर्पिता के घर में नोटों के बंडलों की गिनती तो पूरी हो चुकी है, लेकिन भारी मात्रा में खुदरा कैश बरामद हुआ है.इसे देखते हुए ईडी ने नोट गिनने की मशीनें मंगाई हैं. पहले खुदरा कैश एकत्र किया जाएगा, इसके बाद नोटों की गिनती की जाएगी. पिछले दिन अर्पिता के घर से 'नोटों का पहाड़' सामने आया था.
अबतक अर्पिता के घर से 21 करोड़ 20 लाख रुपये बरादम हो चुके हैं. जबकि 79 लाख का गोल्ड और 54 लाख की विदेशी मुद्रा मिली थी. कहा जा रहा है कि अर्पिता के घर से अभी और बड़ी मात्रा में कैश बरामद हो सकता है.
जब तक नोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती है तब तक ये कार्रवाई जारी रहेगी. ईडी ने अर्पिता के घर से डॉक्यूमेंट्स बरामद कर लिए हैं. शनिवार सुबह से ही ईडी अर्पिता से लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक अर्पिता ने ईडी के कुछ सवालों का जवाब भी दिया है.
वहीं, पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी ने एसएससी भर्ती घोटाले में 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. क्योंकि उन्होंने सुबह स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया था. इसके बाद डॉक्टरों की टीम भी उनके आवास पर पहुंची थी.
वहीं शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी मानी जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर पर शुक्रवार को ED ने छापेमारी की थी, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था. ED को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके बाद उनके घर पर भी रेड मारी थी. इस लिस्ट में माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं. इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









