
शिकागो बूथ से पढ़ाई, फर्राटेदार अंग्रेजी और लग्जरी लाइफ…यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद की पूरी कहानी
AajTak
शिकागो बूथ से डिग्री, फर्राटेदार अंग्रेजी, लग्जरी गाड़ियां और आध्यात्मिक प्रवचन… गेरुआ चोले में खुद को संन्यासी और मैनेजमेंट गुरू बताने वाला स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार यौन शोषण और फर्जीवाड़े के संगीन आरोपों में गिरफ्तार हो गया है. विदेश से पढ़ाई और बड़े-बड़े दावों के पीछे छिपीं इस ‘फर्जी बाबा’ की करतूतें सन्न कर देने वाली हैं.
माथे पर त्रिपुंड, कंधे पर गेरुआ वस्त्र और होंठों पर नैतिकता, वेदांत और प्रबंधन के प्रवचन... दिल्ली में लग्जरी गाड़ियां, गाड़ी पर राजनयिक नंबर प्लेट और लग्जरी लाइ... दिखने में स्वामी, व्यवहार में मैनेजमेंट गुरू और लाइफस्टाइल में किसी बड़े कॉर्पोरेट टायकून जैसे ठाठ... यही छवि थी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी की, जो अब यौन शोषण और फर्जीवाड़े के आरोपों में गिरफ्तार है.
चैतन्यानंद का बायोडाटा चौंकाने वाला है. उसने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो- बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. उसने एमबीए और मैनेजमेंट में पीएचडी की डिग्रियां हासिल कीं. इस यूनिवर्सिटी के छात्र रहे दस दिग्गज अब तक नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं.
इसी डिग्री और वैश्विक exposure के दम पर चैतन्यानंद ने खुद को एक मैनेजमेंट गुरू के रूप में पेश किया. उसके लेख नामी-गिरामी जर्नल्स में छपे. किताबें लिखीं. कॉर्पोरेट और आध्यात्मिकता के मेल का मॉडल गढ़ा. अंग्रेजी में उसकी पकड़ और फर्राटेदार बोलने की शैली ने दिल्ली और मुंबई की कॉर्पोरेट और अकादमिक दुनिया को प्रभावित किया.
दिल्ली में संस्थान, आश्रम और गवर्निंग पावर
दिल्ली के पॉश इलाके में उसकी कोठी थी, जो एक साथ आश्रम, मठ और मैनेजमेंट संस्थान- श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) के रूप में जानी जाती थी. यहां मैनेजमेंट की शिक्षा दी जाती थी और ‘भारतीय परंपरा और आधुनिक प्रबंधन’ के मेल का पाठ पढ़ाया जाता था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









