
'शाहरुख खान' से मंगाई पिस्टल, Instagram पर डाला फोटो, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा
AajTak
नागपुर में इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 23 वर्षीय सैयद मज़ाहिर अली जाफरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने आत्महत्या के इरादे से दोस्त शाहरुख खान से अवैध पिस्टल ली थी. पोस्ट वायरल होने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा और हथियार जब्त किया. सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है.
नागपुर में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने 23 वर्षीय सैयद माजहर अली जाफरी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से अवैध रूप से पिस्टल हासिल की थी. पुलिस के अनुसार, युवक बेरोजगार है और हाल ही में पिता की मौत के बाद मानसिक तनाव में चल रहा था.
पुलिस जांच में सामने आया कि जाफरी ने अपने परिचित शाहरुख खान (30) से किसी 'जरूरी काम' के लिए पिस्टल की व्यवस्था करने को कहा था. आरोप है कि शाहरुख खान ने उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराया, हालांकि उसने कारतूस दो से तीन दिन बाद देने की बात कही थी.
यह भी पढ़ें: महिला का रेप, उसकी नाबालिग बेटी संग अश्लील हरकत... नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
सोशल मीडिया पोस्ट से खुला मामला
पिस्टल मिलने के बाद जाफरी ने उसके साथ अपनी फोटो खींची और उसे Instagram पर पोस्ट कर दिया. यह पोस्ट जल्द ही पुलिस के संज्ञान में आ गई. इसके बाद पचपावली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने शनिवार को पचपावली क्षेत्र में पहले रेलवे गेट के पास स्थित दीवटे देसी भट्टी के नजदीक से जाफरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









