
शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, जमीनी विवाद में चाचा-चाची ने पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
बिहार के आरा जिले में घरेलू विवाद के चलते शादी से एक दिन पहले दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक का उसके चाचा से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी को लेकर चाचा-चाची और उनके बेटे ने लाठी-डंडे से हत्या कर दी. सोमवार को युवक की बारात जानी थी. उसके घर में शादी का जश्न चल रहा था. उसी बीच मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बिहार के आरा में बारात जाने से पहले दूल्हे की उसी के घर से अर्थी उठाई गई. यह मामला नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले का है. यहां एक घर में शादी थी. घर में जश्न का माहौल था, इसी बीच पारिवारिक विवाद में दूल्हे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
मृतक के पिता ने अपने भाई और भतीजों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. युवक की सोमवार को शादी होनी थी. इसी बीच उसकी हत्या से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, आरा के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मोहल्ले के निवासी रिटायर्ड दरोगा सोपाल सिंह का 34 वर्षीय पुत्र मनीष एक निजी विद्यालय में शिक्षक था. उसकी शादी पिरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव में कल होनी थी. सोपाल सिंह ने बताया कि मेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
मृतक के पिता ने अपने भाई पर लगाए आरोप
सोपाल सिंह ने कहा कि सुबह के समय भाई, उसकी पत्नी और उसके बेटे ने मेरे बेटे मनीष सिंह को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी जैसे ही हम लोगों को मिली तो हम पहुंचे और घायल बेटे को आरा सदर अस्पताल लाए. यहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इस बीच रास्ते में ही बेटे ने दम तोड़ दिया.
घटना को लेकर क्या बोले एसपी?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










